सैनिक स्कूल में मनाया गया 5वां वार्षिक उत्सव। अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो


सैनिक स्कूल  में मनाया गया 5वां वार्षिक उत्सव।

अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो

अमेठी। सैनिक स्कूल अमेठी में 5वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी निशा अनंत द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सैनिक स्कूल अमेठी में अध्यनरत सैन्य छात्रों को देश की सशस्त्र सेनाओं और अन्य विशिष्ट सेवाओं में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के कैडेटों द्वारा किए गए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महाडीक, प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धार्थ शेखर नेहरा, प्रशासनिक अधिकारी तथा समस्त शैक्षिक एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।