घटिया सामग्री से बनी बाउंड्री वॉल बारिश मैं धराशाई


कमलापुर सीतापुर। जनपद के विकासखंड कसमंडा के अंतर्गत ग्राम पीर नगर में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां पर वर्ष 2022-2023 में शव दाह स्थल  की बाउंड्री वॉल बनवायी गयी थी। जो की जिम्मेदारों की मिली भगत से बाउंड्री वॉल का घटिया सामग्री से निर्माण करा कर कार्य को पूर्ण कर दिया गया। गुणवत्ता विहीन कार्य होने के कारण पहली बारिश में ही बाउंड्री वॉल धराशाई हो गई। इससे साफ पता चलता है कि शवदाह स्थल में गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर सरकारी धन का बंदर बांट किया गया। सवाल यह है? जब जिम्मेदारों ने शव दाह स्थल जैसे कार्यों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तो पंचायत में कराए गए और विकास कार्यों का क्या हाल होगा? यह एक जांच का विषय है। जो शायद प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा,  जब इस विषय पर अवर अभियंता शिवकुमार वर्मा से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने  बताया कि प्रथम दृष्ट्या मानक विहीन लग रही है और मै मौके पर निरीक्षण के लिए गया था। काफी पानी भरा होने के कारण वहां तक पहुंच नही पाया। पुनः जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।