बाँदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव की घटना है


 बाँदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव की घटना है, जिसमें आदर्श पुत्र अवधेश उम्र 8 वर्ष निवासी जमुनिहा पुरवा थाना बबेरू अपने परिजनों के साथ बबेरु कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह कार्यक्रम में गया था, तभी आज बच्चा वहीं पर तालाब में नहाने चला गया और नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से बच्चा डूब गया, जैसे ही आस-पास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत बच्चे के परिजन व रिश्तेदारों को सूचना दिया और मौके पर पहुंचे परिजन व रिश्तेदारों के द्वारा बच्चे को तालाब से बाहर निकाल कर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया, वहीं मौत की खबर सुनकर परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और पुलिस व राजस्व विभाग के द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।