कक्षा 10 व 12 में पास होने वाले अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को डॉ अम्बेडकर शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
सूचना ????????????
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन (लखनऊ) द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष अगस्त माह में, वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड से कक्षा 10 व 12 में पास होने वाले अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को डॉ अम्बेडकर शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
अतः आप सभी से निवेदन है कि छात्र छात्राओं की मार्कशीट व जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति भेजने की कृपा करें ।
दिनांक 28 जुलाई 2024 , दिन रविवार तक प्राप्त मार्कशीटों के आधार पर दोनो बोर्डों की कक्षा 10 व 12 की पृथक पृथक सूची तैयार की जायेंगी।
प्रत्येक वर्ग में , प्राप्त अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
कुल 12 छात्रों को पुरष्कार प्रदान किए जायेंगे।
प्रथम दस हजार रूपये, द्वितीय सात हजार रूपये, तृतीय 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
कुल 12 छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
तथा पुरस्कार लेने हेतु लखनऊ आने जाने हेतु प्रत्येक छात्र को दो हजार रूपये का यात्रा व्यय दिया जायेगा।
इस प्रकार कुल रु 1,02,000 (एक लाख दो हजार रूपये) छात्रों को प्रदान किए जायेंगे।
कार्यक्रम स्थल व दिनांक की सूचना जल्दी ही आपको प्रदान कर दी जायेगी।
अतः आप सभी से निवेदन है कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रों की मार्कशीट व जाति प्रमाण पत्र जल्दी से जल्दी निम्न लिखित व्हाट्स एप नम्बरों पर भेजने की कृपा करें तथा इस सूचना को उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक साथियों के पास भेजने की कृपा करें ताकि वह छात्रों की मार्कशीटें भेज सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य जी की राजनीति पर खादिम अब्बास का बेबाक नजरिया
साहब सिंह धनगर भैया जी का त्याग और बलिदान लाएगा रंग,समय का करना पड़ेगा इंतजार
बाबा के बारे में कुछ लोग कहते हैं कि ये यूपी पुलिस में दारोगा हुआ करते थे। कुछ इसे आईबी से जुड़ा भी बताते हैं। इसीलिए बताया जाता है कि बाबा पुलिस के तौर-तरीकों से परिचत है। वर्दी धारी स्वयंसेकों की लंबी-चौड़ी फौज खड़ी करने में यह काफी मददगार साबित हुआ।
मुंबई पासपोर्ट सेवा केंद्र से चल रहे भ्रष्टाचार की तीन दिन के जांच अभियान के बाद सीबीआई ने मुंबई और नासिक से लगभग 1.59 की नगदी और डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव स
Leave a Comment: