भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के नायकों में शामिल उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले कुछ महीने जिस तरह कठिन बीते हैं, उन्हें पूरा यकीन था कि मौका मिलने पर वह चमकेंगे। हार्दिक ने टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट में 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए।


I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक ने कहा, 'मैं काफी भावुक हो रहा हूं। इस जीत का पूरे देश को इंतजार था। खासकर मेरी बात करूं तो पिछले छह महीने में मैने एक शब्द भी नहीं बोला। चीजें अनुचित हो रही थीं, लेकिन मुझे पता था कि ऐसा समय आयेगा जब मैं चमकूंगा।

I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

उन्होंने कहा, 'इस तरह के मौके ने इसे और खास बना दिया है।' आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर हार्दिक की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने साबित कर दिया है कि वह क्यों दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हार्दिक को रोहित ने चूमा भी और शाबाशी दी।

I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिए पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। रोहित ने हार्दिक की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर उसने बहुत अच्छा डाला। मुझे टीम पर गर्व है। फैंस को भी धन्यवाद। न्यूयॉर्क से लेकर बारबाडोस तक और भारत में भी हर फैंस का शुक्रिया।

I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद विश्व कप जीतने वाले रोहित तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं। शब्दों में नहीं बता सकता। पिछली रात मैं सो नहीं सका। मैं हर हालत में जीतना चाहता था।

I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

हिटमैन ने कहा, 'यह बताना मुश्किल है कि पिछले तीन चार साल में हमने कितनी मेहनत की है। सिर्फ आज की बात नहीं है, इसके पीछे तीन चार साल की मेहनत है।' रोहित पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार को वह भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'कई दबाव भरे मुकाबलों में हम जीत नहीं सके। खिलाड़ियों को पता है कि दबाव में क्या करना है और आज उसका सही उदाहरण था। हम एक साथ डटे रहे।

I am feeling very emotional, said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup

पिछले 15 साल से अधिक समय से विराट कोहली के साथ खेल रहे रोहित ने कहा कि कोहली के फॉर्म को लेकर किसी को संदेह नहीं था। उन्होंने कहा, 'किसी को विराट के फॉर्म पर संदेह नहीं था। बड़े मौकों पर बड़े खिलाड़ी ऐसा ही खेलते हैं। अंत तक डटे रहना जरूरी था। यह खुलकर खेलने वाला विकेट नहीं था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।