संवाददाता इकरार अल्लाह की खास रिपोर्ट फतेहपुर से


 एंकर- फतेहपुर के सदर कोतवाली के पीरनपुर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुर ने अपने दामाद पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर दिया। यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हजार रुपए को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुई। 

वीओ- पीएम आवास के पैसों के  विवाद के बाद ससुर ने गुस्से में आकर अपने दामाद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दामाद को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। आरोपी ससुर की तलाश जारी है, पीड़ित की माने तो पीएम आवास के लिए ₹50000 की पहली किस्त आई थी, उसी किस्त को लेकर ससुर से वाद विवाद हुआ और ससुर-सास ने मिलकर उसके ऊपर धारदार हथियार चपड़ से हमला कर दिया, हमले में युवक के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइट- आसिफ़, पीड़ित

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।