दबंगों द्वारा रास्ते को लेकर पीड़ित को जान से मार देने की मिल रही धमकी
उत्तर प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशों के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद हैं मामला रेवारी पसिया खेड़ा का है जहां पर दबंगों द्वारा आर सी सी बनी हुई रोड
हत्यारी मां के हाथों बच निकला सोनू: Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में देवर से झगड़े के बाद कलयुगी मां ने तीन बेटों को नहर में डुबो दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
औरैया जिले में हत्यारिन बनी मां के हाथों से बच निकले आठ साल के मासूम सोनू की जुबान लड़खड़ा रही थी। मासूम की आंखों में अपने तीन भाइयों की मौत का खौफनाक मंजर तैर रहा था, फिर भी फिर भी उसने अपनी आंखों के सामने तीन भाइयों की मौत का मंजर बयां किया
डरे सहमे सोनू ने बताया कि गुरुवार तड़के मां ने उसे व उसके भाइयों को उठाया। बताया कि हम सभी ननिहाल बरौआ चल रहे हैं। इस पर सभी खुश थे। ननिहाल में बच्चों का बचपन खूब मस्ती भरा होता है, लेकिन यह खुशी ही उन्हें मौत की ओर ले जा रही थी। उन्हें नहीं मालूम था कि उनकी मां प्रियंका उन्हें जान से मारने जा रहीं हैं। सेंगुर नदी से कुछ दूर पहले ही वह वाहन से उतर गई। रास्ते में बच्चों को बिस्कुट खिलाए। पैदल चलते हुए सेंगुर नदी के केशमपुर घाट पर पहुंची। सोनू के आंखों के सामने प्रियंका ने गोद में लिए दो साल के छोटे भाई मंगल को पहले नदी में फेंका।
विज्ञापन
यह देख सोनू कुछ चौंका, लेकिन फिर माधव, आदित्य व सोनू को प्रियंका डुबोने लगी। इसके बाद प्रियंका ने सोनू को भी पानी में डुबो दिया, लेकिन उसकी किस्मत ने साथ दिया। आठ साल का सोनू थोड़ी दूर पानी में जाकर किनारे की तरफ पहुंचते ही बाहर निकलकर जान बचाकर मौके से भागा। भाइयों को मौत के घाट उतरता देखने के बाद खुद की सलामती के लिए उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भागते हुए सोनू की नजर ग्रामीणों पर पड़ी तो उसने रुक कर पूरी बात बताई। ग्रामीणों ने उसे कपड़े पहनाए। इसके बाद वह लोग सेंगुर नदी की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोनू के तीन भाई जान गवां चुके थे। यह मंजर सभी के लिए एक चौंकाने वाला था, लेकिन आठ साल के बच निकले सोनू की दिमागी स्थिति समझने वाली रही।
जिसने पल-पल सब कुछ देखा। भाइयों के शव सामने पड़े देख उसकी आंखों से आंसू आ रहे थे। ये आंसू पोंछने वाली मां हत्यारन हो गई। पहले पिता का साथ छूटा। अब तीन छोटे भाई को गवां दिया। मां के मायाजाल का शायद ही कभी सोनू पर छाया पड़े। नानी गीता से लेकर अन्य परिजन सोनू को संभालते नजर आए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशों के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद हैं मामला रेवारी पसिया खेड़ा का है जहां पर दबंगों द्वारा आर सी सी बनी हुई रोड
सभी लोग जिनको किसान सम्मान निधि मिल रही है वह अपनी-अपनी केवाईसी अवश्य करा लें व जिनको किसान सम्मान निधि नहीं
कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिया द्वारा अनुसूचित जाति उप योजनांतर्गत भाकृअनुप (राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो), बेंगलुरु द्वारा प्रायोजित आदान वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
Leave a Comment: