कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।


बांदा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्टेशन रोड कार्यालय में एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नीट परीक्षा को रद्द करने आदि मांगो को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 


ज्ञापन में बताया गया है कि परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही इस पर अनियमितताएं जाहिर हुई, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, और हरियाणा में नीट परीक्षा से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है। 

कहा गया है कि परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं, जिस कारण कई छात्र अवसाद में है और कईयों ने तो आत्महत्या कर ली है। चूंकि नीट मेडिकल की परीक्षा है। जिससे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है। ऐसी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार से आए हुए चिकित्सक भविष्य में आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही करेंगे। 


कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि परीक्षा को रद्द करते हुए (NTA) से कराई गयी सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाये। साथ ही कांग्रेस पार्टी यह भी मांग करती है कि युवाओं के भविष्य को रौंदने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए साथ ही इन सभी धांधलियों की जिम्मेदारी लेते हुए माननीय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।