रीवा में एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा


 रीवा, 20 जून  . रीवा में Thursday को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों (Protesters) और Police की झड़प हो गई. Police ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों (Protesters) को खदेड़ा. इसमें पांच कार्यकर्ता और दो Policeकर्मी घायल हो गए. Police ने 30 छात्रों को गिरफ्तार किया
जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने Thursday को पटवारी भर्ती, नर्सिंग घोटाला, नीट एग्जाम, व्यापमं घोटाला, आरक्षक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता दोपहर करीब दो बजे उप Chief Minister राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे. वे विवेकानंद पार्क से चलकर मानस भवन के पास पहुंचे थे, तभी Police ने उन्हें रोक लिया. प्रदर्शनकारी उप Chief Minister के आवास के घेराव की मांग पर अड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगी. इसी बात पर Police के साथ उनकी झड़प हो गई. Police ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया. प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, संगठन मंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सचिव अजय सिंह और संस्कार त्रिपाठी घायल हुए हैं. इनके हाथ-पैर और कमर पर चोट आई है.
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि Police ने लड़कियों पर भी लाठियां चलाई हैं, जिसमें दीप्ति यादव और निकिता शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. आगे चलकर उग्र आंदोलन करेंगे.

सीएसपी रितु उपाध्याय का कहना है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. दो Police जवानों को घायल कर दिया. इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया है. फिलहाल, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. छात्रों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए हल्का बल प्रयोग करना मजबूरी बन
*.
न्यूज़ रिपोर्टर सत्येंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।