युवक नशे का आदी था। परिजनों ने उसे मथुरा रोड स्थित उद्धार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। रात दो बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

मुकेश पुत्र बलवीर जाटव निवासी नौरंगाबाद नशे का आदी था। परिजनों ने उसे मथुरा रोड स्थित उद्धार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 3 जून रात दो बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए रखा है। पोस्टमार्टम के दौरान उसकी आंख व हाथ पर चोट के निशान मिले, जो पूर्व के बताए जा रहे है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।