झाड़-फूंक करने घर आए तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बोला- किसी को बताया तो पति नहीं होगा ठीक


झाड़-फूंक करने घर आए तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बोला- किसी को बताया तो पति नहीं होगा ठीक,

गुलशन नगर के एक तांत्रिक बाबा पर मोघट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पति का इलाज करने के बहाने बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाबा ने उसे धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया, तो उसका पति कभी ठीक नहीं होगा।

 

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

मोघट थाने में नर्मदापुरम जिले के शिवपुरी की एक महिला ने गुलशन नगर निवासी तांत्रिक फिरोज बाबा की शिकायत की। पुलिस के अनुसार महिला का कहना कि पति अक्सर बीमार रहते हैं, इसलिए वह गुलशन नगर निवासी फिरोज बाबा से मिली थी। बाबा ने भरोसा दिलाया कि वह झाड़ फूंक कर पति काे ठीक कर देंगे। बाबा शिवपुरी आकर झाड़ फूंक करता था।

 

छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म

उसने मुझे और पति को विश्वास में ले लिया था। वह अक्सर घर आने लगा। 23 दिसंबर 2022 को फिरोज बाबा शिवपुरी में घर आया था। घर में ग्राउंड फ्लोर और प्रथम मंजिल के कमरों में झाड़ फूंक की। उसके बाद बाबा बोला कि छत पर भी झाड फूंक करना है, मेरे साथ चलो। वह साथ में छत पर चली गई। पति और बेटा नीचे कमरे में थे।

 

बाबा ने समाज में बदनाम करने की दी धमकी

छत पर बाबा ने दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। तुम्हारे पति कभी ठीक नहीं हो पाएंगे। बाबा वापस खंडवा चला आया। कुछ दिन बाद वह फिर से घर आया था। उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाबा ने समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी।

 

मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक बृजभूषण हिरवे ने बताया कि मामला नर्मदापुरम जिले का है। शून्य पर केस दर्ज कर असल कायमी के लिए मामला नर्मदापुरम भेज दिया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।