हकीम बन कर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बीमारी ठीक करने के बहाने किया यह गंदा कृत्य, गिड़गिड़ाती रही, वो नोचते रहे
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एटा के थाना जलेसर की पुलिस ने यूसुफ निवासी इस्लामिया मदरसे के पीछे मेंबर वाली गली नई आबादी थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। वह मुरादाबाद की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है। ssp राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा जलेसर में किराए पर रहने वाली महिला का आरोप था कि इलाज कराने के बहाने एक हकीम गाजियाबाद ले गया। वहां बंधक बनाकर बलात्कार किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया तो दो और युवकों से उसका शारीरिक शोषण कराया। एक महीने तक बंधक बनाकर रखा।
आरोपों के अनुसार यूसुफ ने खुद को हिंदू बताया था। 8 जनवरी 2023 को आया और कहा कि उस पर काले जादू का असर है। जिसे उतारने को एक दिन के लिए लोनी चलना होगा।13 फरवरी को लोनी लाकर एक घर में बंधक बना रखा। यहां दो लड़कों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। 13 मार्च को किसी तरह दरवाजा खुला रह गया तो वहां से भाग आई। बताया कि इस मामले में ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, InstagramTwitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देशभक्ति से ओतप्रोत ये संदेश और शायरी, मिलकर कहें सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा
Leave a Comment: