पति की शर्मनाक करतूत सामने आई


बिहार के भागलपुर जिले से एक पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पति अपनी ही पत्नी को जुए में हार गया। इतना ही नहीं, जुए में हारने के बाद पति ने पत्नी को अपने दोस्तों को सौंप दिया, जिसके बाद उन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से एक पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पति अपनी ही पत्नी को जुए में हार गया। इतना ही नहीं, जुए में हारने के बाद पति ने पत्नी को अपने दोस्तों को सौंप दिया, जिसके बाद उन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका पति जुआरी है। 28 अक्टूबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ घर पर ही जुआ खेल रहा था। जब उसके पास पैसा खत्म हो गया तो पत्नी ही दांव पर लगा दिया और दोस्तों से उसे भी हार गया। महिला का आरोप है कि जुआ में उसे हारने के बाद उसके पति ने उसे अपने उन दोस्तों के साथ कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद उन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि दो नवंबर को पति उसके साथ मारपीट की और उसे एसिड पिलाने की कोशिश की। जब उसने एसिड पीने से मना कर दिया तो उसने एसिड शरीर पर डाल दिया। उसके बाद ससुराल वाले उसे इलाज के लिए मायगंज ले गए। इसी दौरान पति ने उसे धमकी दी कि अगर वह ये बात किसी को बताएगी तो उसे हमेशा के लिए धोड़ देगा। इसके बाद पति ने उससे माफी भी मांगी। महिला का कहना है कि जब से अस्पताल से घर आई तो पति फिर से पहले की तरह मारपीट करने लगा।

वहीं शनिवार की रात पति ने महिला के साथ फिर मारपीट की तो वह तंग आकर रविवार को अपने मायके लोदीपुर थाना क्षेत्र पहुंची। वहां जाकर वह सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह से मिली तो उन्होंने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने महिला का लिखित आवेदन मंगवाया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।