नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म


नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

उज्जैन में हैवानियत की हदें पार, नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में हैवानियत की हदें पार

  • नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

  • पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है

  • गिरफ्तार एक आरोपित नाबालिग है

  • मामले का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ

उज्जैन, मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपित नाबालिग है।

बता दें कि, इस सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ, जब महिला का बेटा पुणे से घर आया और थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई। उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा, तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है।

इस घटना के बारे में बात करते हुए टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि, थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 साल की महिला नेत्रहीन है। उसका पुत्र पुणे में नौकरी करता है। यहां वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। तीन दिन पूर्व रात में महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया। तो उसका भतीजा वहां पहुंचा था। जिस पर वह चारों आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले थे।

महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी थी। गुरुवार को महिला का पुत्र उन्हेल पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।