मीरगंज तहसील क्षेत्र में आज सुबह से हो रही मानसून की बरसात से जहां एक ओर किसानों ने राहत की सांस ली


दिनांक 6 जुलाई
जिला ब्यूरो चीफ बरेली शिव हरि शर्मा के साथ मीरगंज से अजय शर्मा की खास रिपोर्ट।
मूसलाधार वर्षा से मीरगंज कस्बा जलमग्न।
मीरगंज तहसील क्षेत्र में आज सुबह से हो रही मानसून की बरसात से जहां एक ओर किसानों ने राहत की सांस ली धान की पौध की रोपाई में तेजी आ गई। वही मूसलाधार वर्षा की वजह से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह हुई हल्की वर्षा मैं कस्बे की शिक्षण संस्थाएं खुली लेकिन अधिक बरसात होने की वजह से शिक्षकों ने बंद कर दी। वही कस्बे के सिधौली चौराहे पर जल निकास की पर्याप्त व्यवस्था ना होने की वजह से सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। जिसकी वजह से चौराहे पर फलों के, सब्जियों के   फड़ लगा कर बेचने वाले दुकानदार भी दिखाई नहीं दिए। नगर के मोहल्ला बनइया , नई बस्ती, मीरगंज, तथा डाकखाने रोड पर पानी भर जाने से यातायात बाधित रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।