NDA सरकार पूरी तरह से गरीब और दलित विरोधी: सपा नेता धर्मेंद्र यादव
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि साल 2013 में शिक्षा का बजट जो 4.77 प्रतिशत था आज 2023-24 आते-आते ये सिर्फ 2.5% रह गया है. NDA सरकार पूरी तरह के गरीब विरोधी, किसान वरोधी, नौजवान विरोधी, दलित विरोधी, मजदूर विरोधी… जितनी भी उपाधियां दी जाएं उन्हें कम है. सपा नेता ने आगे कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश के लिए भी एक पैकज देने की हिम्मत सरकार को रखनी चाहिए थी.
राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित, लोकसभा में बजट पर हंगामेदार बहस जारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सदन में बजट पेश किया जिस पर अब बहस शुरू हो गई है. लोकसभा में बजट पर बहस अभी भी जारी है वहीं, राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
किसानों की अनदेखी करने वाला बजट: सपा सांसद लालजी वर्मा
सपा नेता लालजी वर्मा ने कहा कि ये बजट किसानों की अनदेखी करने वाला है. MSP के लिए सरकार ने किसी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया. बीज, डीजल, बिजली समेत कई अन्य चीजों का दाम बढ़ गया. किसान की आमदनी कम हुई है. कृषि से जुड़े यंत्रों पर 28 फीसदी GST है.
मिडिल क्लास पर अभी भी टैक्स का बोझ है: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि मिडिल क्लास पर अभी भी टैक्स का बोझ है. भारत की एक चौथाई जनता हर रोज 100 रुपये की कमाई पर जीती है. हमें एक ऐसा बजट चाहिए जो इन लोगों को लाभ पहुंचा सके. थरूर ने आगे कहा कि ऐसे कई स्वास्थ्य संस्थान और योजनाएं हैं जिनके नाम बदलने के बजाए उनके खराब सिस्टम को बदलना चाहिए. सरकार पर तंज कसते हुए थरूर ने कहा, “हम आपके ब्रेक नहीं ठीक कर सके तो हॉर्न की आवाज बढ़ा दी”.
उम्मीद है J&K में चुनाव होंगे और विधानसभा में बजट पारित हो: सुप्रिया सुले
एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा, ” उम्मीद है कि अगले साल जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे और राज्य विधानसभा में उनका बजट पारित हो जाएगा”. उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह ने सदन से वादा किया था कि पूर्ववर्ती राज्य में एक साल के भीतर चुनाव कराए जाएंगे.
एमके स्टालिन से अच्छी सलाह ले सकते हैं पीएम मोदी: DMK सांसद दयानिधि मारन
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को हमारे सीएम एमके स्टालिन से अच्छी सलाह लेनी चाहिए और उसका पालन करना चाहिए. जब स्टालिन ने तमिलनाडु के CM की भूमिका संभाली थी, तो उन्होंने न केवल उन लोगों के लिए काम करने का संकल्प लिया था जिन्होंने उन्हें वोट दिया था, बल्कि उन लोगों के लिए भी जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया था.
मोदी की गारंटी की जगह मोदी का बीमा: DMK सांसद दयानिधि मारन
2024 के केंद्रीय बजट पर चर्चा में के दौरान डीएमके के दयानिधि मारन ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी को बढ़ावा देने के लिए लाखों करोड़ रुपये जनता के पैसे खर्च किए गए. चुनाव के बाद मोदी की गारंटी की जगह मोदी के बीमा ने ले ली. ये सुनिश्चित करने के लिए कि वह पीएम बने रहें.
प्रभु राम आए तो न्याय आया, देर से सही लेकिन न्याय हुआ: अभिषेक बनर्जी
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि NDA गठबंधन बहुत कमजोर है और बहुत जल्द ही टूटने वाला है. अयोध्या में बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, “प्रभु राम आए तो न्याय आया, कुछ वक्त लगा लेकिन न्याय हुआ. बीजेपी अयोध्या तो हारी लेकिन उपचुनाव में बदरीनाथ भी हार गई”.
राहुल गांधी किसानों को भड़का रहे हैं – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसान नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक के बारे में बात करते हुए कहा कि देश के लोगों ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि पीएम मोदी ने तीसरा कार्यकाल किसानों के समर्थन के लिए समर्पित किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. हम उनसे गुजारिश करते हैं कि वे उनके उकसावे में न आएं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वित्त मंत्री से मुलाकात की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और केंद्रीय बजट 2024 पेश करने के लिए उनकी प्रशंसा की. सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इस बजट में नौकरियों, युवा शक्ति, नारी शक्ति और छोटे व्यवसायों पर अभूतपूर्व ध्यान दिया गया है.”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: