गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस में शामिल 5 पुलिसवालों पर हत्या का केस चलेगा।


राजस्थान का सबसे चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस ने अब एक नया और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। मामले में कोर्ट ने सीबीआई की एक क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। ACJM सीबीआई कोर्ट ने इस एनकाउंटर में शामिल रहे 5 पुलिसवालों पर ही एक्शन ले लिया है। कोर्ट ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा चलाने और जांच के आदेश दे दिए हैं। एसओजी ने 24 जून 2017 को चूरू के मालासर गांव में गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर किया था।

 

आनंद पाल की बॉडी पर चोट के निशान

जानकारी दे दें कि गैंगस्टर आनंद पाल का 24 जून 2017 में पुलिस के द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था। गैंगस्टर आनंद पाल के परिवार ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए केस दर्ज कराया था। वहीं, सीबीआई ने इस मामले में अपना क्लोजर रिपार्ट कोर्ट को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में एनकाउंटर की बात को नकारा गया था, लेकिन आनंदपाल की पत्नी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि आनंद पाल की बॉडी पर चोट के निशान पाए गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से दी गई रिपोर्ट में स्पष्ट हो रहा कि आनंदपाल को काफी करीब से गोली मारी गई थी, जो कि फर्जी एनकाउंटर की ओर इशारा करती प्रतीत हो रही है।

कैसे किया गया था गैंगस्टर का एनकाउंटर?

पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि 24 जून 2017 को गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया था कि आनंदपाल के सहयोगियों से जानकारी मिली थी कि वह सालासर में छिपा हुआ है। खबर की पुष्टि होने के बाद एसओजी ने आनंदपाल के अड्डे पर घेराबंदी की और उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आगे बताया कि जैसे ही टीम करीब पहंची आनंदपाल ने घर की छत से टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और उसे मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, आनंदपाल की पीठ पर गोलियां लगी थी। पुलिस के मुताबिक, आनंदपाल को पकड़ने में करीबन 8 से 9 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।