असम पुलिस की तरफ से सेवानिवृत्त डीआईजी के खाते से 26 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक प्रमुख पीएसयू बैंक के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राज्य में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में 17 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन जब्त की गई है।
उत्तर पूर्वी राज्य असम में पुलिस की तरफ से धोखाधड़ी करने वाले और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में असम पुलिस के सेवानिवृत्त डीआईजी के खाते से 26 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक पीएसयू बैंक के वरिष्ठ अधिकारी को पुलिस ने धर दबोचा है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने बताया कि पूर्व डीआईजी 84 वर्षीय भबाधर दत्ता ने पिछले महीने दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक की बारबारी शाखा में उनके खाते से कई तारीखों पर उनकी सहमति या जानकारी के बिना कई अन्य बैंक खातों में 26 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर किए थे पैसे
मामले में पुलिस आयुक्त ने कहा, कि शुरुआती जांच में पता चला कि ये लेन-देन मुख्य रूप से तीन व्यक्तियों के साथ किए गए थे। उन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक विशेष व्यक्ति, जो तत्कालीन शाखा प्रबंधक था, ने ये सभी लेन-देन किए थे। फिलहाल आरोपी वर्तमान में दिसपुर में बैंक की विशेष मुद्रा प्रशासन शाखा में उप प्रबंधक के रूप में तैनात था और उसने कथित तौर पर ये लेन-देन इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किए थे।
वहीं मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह लंबे समय से धोखाधड़ी और अनधिकृत उपयोग के लिए निष्क्रिय खातों को निशाना बना रहा था। इस मामले में, उन्होंने पाया कि पीड़ित के बैंक खाते से कोई मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं था और खाता पिछले तीन सालों से उपयोग में नहीं था। इसके अलावा, उसने एक अन्य व्यक्ति की सहायता ली, जिसे भी गिरफ्तार किया गया है, ताकि सिम कार्ड और एक इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल फोन का प्रबंध किया जा सके।
26 लाख रुपये से ज्यादा की कर चुका है हेराफेरी
आरोपी ने खुलासा किया है कि पीड़ित के खाते से उसने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी सभी देनदारियों का भुगतान किया है। वहीं पुलिस आयुक्त ने कहा कि बैंक कर्मचारी ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग में भी कुछ पैसे निवेश किए और क्रिप्टोकरेंसी भी खरीदी है। इस तरह से उसने शिकायतकर्ता के खाते से करीब 26 लाख रुपये की हेराफेरी की। उन्होंने कहा, यह भी पता चला है कि आरोपियों ने इसी तरह से कई पीड़ितों को निशाना बनाया, जिसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच चल रही है।
17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार
असम के कई हिस्सों से करीब 17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि गोलाघाट जिले में दो अलग-अलग जगहों से 1.732 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल की टीम ने रविवार को उरीअमघाट इलाके के राजाफुकुरी में एक घर पर छापा मारा। इस मौके पर पूछताछ के दौरान पकड़े गए दो लोगों ने खुलासा किया कि उनके घर में और हेरोइन छिपाई गई थी। वही एक अन्य घटना में, एसटीएफ की एक टीम ने गुवाहाटी के कटाबाड़ी इलाके में छापेमारी की और शनिवार रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से लगभग 308 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। जिसकी लगभग 2.46 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
श्री केशव चंद्र गोस्वामी एवं जिला अधिकारी श्री मंगला प्रसाद जी के कर कमलों से हुआ द्य पुलिस अधीक्षक द्वारा इस परियोजना को बहुत ही प्रभावशाली एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित बतायाद्य उनका कहना है कि “चुप्पी तोड़- हल्ला बोल”
पुलिस अधीक्षक श्री केशव चंद्र गोस्वामी के साथ ही स्वास्थ्य,राजस्व,सिंचाई आदि विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित ऐजा फार्म, पुरौरी, लोनार आदि का दौरा किया।
बरेली । श्री राधाबल्लभ हरबंश प्रभात फेरी के सदस्यों ने पुरुषोत्तम मास में आज प्रख्यात भागवत कथा वाचक श्री सत्येंद्र मोहन शास्त्री जी के नेतृत्व में बदायूं रोड प
जौनपुर जनपद के मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद
Leave a Comment: