जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शाहाबाद के परेली ग्राम में बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना।



आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शाहाबाद के परेली ग्राम में बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने लोगों से बाढ़ के सम्बन्ध में संवाद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी गांव में ट्रैक्टर से नाव तक पहुंचे। उन्होंने नाव से गुजीदेई, शूरापुर, शिंगुलापुर, बारी आदि ग्रामों में बाढ़ की स्थिति को देखा। उन्होंने लोगों को प्रशासन की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मेडिकल टीम, राजस्व विभाग टीम को निरंतर लोगों की सहायता के लिए तैनात रहने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये। ऐसे परिवार जो बाढ़ के कारण घर में भोजन पकाने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की जाये। प्रधान, सचिव, कोटेदार व लेखपाल लगातार भ्रमण पर रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। प्रभावित बस्ती में खाना बनवाया जाये एवं वितरित कराया जाये। अगर कोई शिकायत मिलती है तो सम्बंधित की जवाबदेही तय की जायेगी। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पीपी त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।