कन्नौज जिले के विकास खंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में सड़क व नालियों की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव में पक्की सड़क न होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बरसात के मौसम में रास्ता कीचड़ और गंदगी से भर जाता है, जिससे कीचड़ में फिसलना और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। नालियों में गंदा पानी जमा रहने से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि लापरवाही कर रहे हैं।प्रधान अजय पाल का कहना है –“रास्ते पर विवाद चल रहा है, इसी वजह से निर्माण नहीं हो पाया।”वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की,लेकिन न सड़क बनी और न नालियां तैयार हुईं।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पक्के रास्ते और नालियों के निर्माण की मांग की है।देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: