दवा लेने की बात कहकर घर से निकली तीन बच्चों की माँ एक हफ्ते बाद भी घर वापस नहीं आई, बच्चों का रो रो कर बुरा हाल


दवा लेने की बात कहकर घर से निकली तीन बच्चों की माँ एक हफ्ते बाद भी घर वापस नहीं आई, बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लाह नगर (बलरामपुर )
दवा लेने की बात कहकर घर से निकली तीन बच्चों की माँ एक सप्ताह बाद भी घर वापस नहीं आई
बच्चों का रोकर बुरा हाल है
सादुल्लाह नगर थाने के ग्राम पंचायत अचलपुर चौधरी निवासी खजाँची पुत्र छोटेलाल ने बताया कि 14 जून अपराह्न लगभग 2 बजे उसकी पत्नी रामरती दवा लेने की बात कहकर सादुल्लाह नगर नगर जाने लगी दो बेटियों ने साथ जाने की जिद की तो उन्हें डाँटकर घर पर रहने को कहा व बताया कि तुम्हारे नाना के घर जाकर दो दिन में वापस आ जाऊँगी तीन बच्चों को घर पर छोड़ कर सादुल्लाह नगर दवा लेने चली गई
दो दिन बाद भी घर वापस नहीं आई तो बेटियों ने नाना के पास गोंडा के जगदीशपुर फोन किया तब पता चला कि रामरती नाना के घर नहीं गयी है
बेटियों ने माँ के गायब होने की सूचना हरियाणा में अपने पिता खचाँची को दी पत्नी के गायब होने की सूचना पर 18 जून को खचाँची घर पहुँचें पत्नी की खोज में आस पास के गाँव व दूर दराज के रिश्तेदारी में पता किया पर कोई सुराग न लगा थक हार कर खजाँची ने सादुल्लाह नगर थाने में पत्नी रामरती के गायब होने की सूचना दी
प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि खजाँची पुत्र छोटेलाल की सूचना पर रामरती की गुमसुदगी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।