महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं सीएम उद्धव


महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं सीएम उद्धव

महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं सीएम उद्धव

ab tak tv

रांची: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर छाए संकट के बीच एक नयी खबर सामने आ रही है. सीएम ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी, मगर इसमें सरकार के आठ मंत्री शामिल नहीं हुए. ये सभी शिव सेना के मंत्री हैं. इस बीच आ रही खबरों के अनुसार सीएम उद्धव ठाकरे कभी भी विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से कर सकते हैं. सीएम उद्धव ठाकरे को बात नहीं बनने पर उन्हें इसके लिए अधिकृत कर दिया गया है.

 

इससे पहले सुबह से महाराष्ट्र में सियासी हलचलें तेज रही. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कई दौर की मैराथन बैठक की. जिसमें कांग्रेस और शिव सेना के आला नेता शामिल हुए. हालांकि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य में विधानसभा भंग करने की किसी भी संभावना से इनकार किया है. इससे पूर्व कमलनाथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले थे.

 

शिव सेना ने जारी किया पार्टी व्हीप

इधर शिवसेना विधायकों की आज शाम आपात बैठक बुलायी है. जिसके लिए पार्टी ने व्हीप जारी कर दिया है. अगर कोई विधायक बैठक में नहीं आए तो उनकी सदस्यता खत्म होने का खतरा मंडरा सकता है.

 

राज्यपाल और ठाकरे दोनों हुए कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे के बीच राज्यपाल और मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इस कारण सीएम ठाकरे सभी से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात-चीत कर रहे हैं.

 

बागी हुए एक विधायक ने कहा-मैं शिव सेना के साथ हूं

इधर एक नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बागी हुए एक विधायक नितिन देशमुख ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए सीएम से बात की.  उन्होंने कहा कि उन्हें सूरत में बंधक बनाकर कर रखा गया है. वे सच्चे शिव सैनिक हैं और ठाकरे परिवार के साथ खड़े हैं.

 

शिव सैनिक उतरे सड़क पर

राजनीतिक संकट के बीच शिव सैनिक के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. इन लोगों ने भाजपा और शिव सेना के बागी विधायकों के खिलाफ जमकर विरोध और नारेबाजी की. शिव सेना नेता संजय राऊत ने कहा कि यह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा है, जो दिख रहा है. उन्होंने उम्मीद जाहिर किया कि सभी विधायक लौट आएंगे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।