लखनऊ। दीपावली के त्योहार पर घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों में रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने पर जोर दिया गया है। सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली तथा पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
त्योहार के दौरान बिजली की खपत बढ़ने से विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में बिजली विभाग के कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर, फीडर और स्थानीय वितरण व्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है।
नागरिकों से भी अपील की जाती है कि विद्युत झालरों और सजावटी लाइटों का सुरक्षित इस्तेमाल करें। खराब तारों और ओवरलोडिंग से बचें तथा किसी भी विद्युत दुर्घटना की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: