रिपोर्टर... आदेश गंगवार


नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्टर... आदेश गंगवार
स्थान...बरेली

 

....बरेली की आंवला थाना पुलिस ने विकास नगर कॉलोनी के बंद मकान में नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नकली पान मसाला बनाने का लाखों रुपए का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकली केमिकल, छाली, मेंथा, खुशबू पाउडर सहित गगन पान मसाला कंपनी के हजारों खाली पैकेट बरामद किए हैं

नकली फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि उसके कई साथी फरार हो गए।

नकली पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी देहात राजकुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और आंवला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जालसाज रात के अंधेरे में नकली पान मसाला बनाकर देहात क्षेत्र में बेचते थे।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पान मसाला बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने नकली फैक्ट्री से नामचीन मसाला कंपनी के हजारों खाली रेपर भी बरामद किए है। मौके से बरामद माल को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया है । पुलिस एक आरोपी गिरफ्तार किया है, बाकी फरार लोगो के लिए टीम बनाकर गिरफ्तारी कराई जा रही है।

बाइट... राजकुमार अग्रवाल एसपी ग्रामीण बरेली

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।