मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। काजोल ने आखिर सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें क्यों हटाई थीं इसकी वजह सामने आ चुकी है। वहीं दूसरी तरफ टाइगर की मां ठगी का शिकार हो गईं।


Entertainment Top News 9th June: टाइगर श्रॉफ की मां हाल ही में धोखाधड़ी की शिकार हुई हैं। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ लाखों की ठगी हुई। इस मामले में उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

 

इसके अलावा काजोल ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए अपने पोस्ट हाइड कर दिए थे, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। काजोल ने ऐसा क्यों किया, अब इसकी सही वजह सामने आ चुकी है। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें टॉप 5 खबरें।

 

 

जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ हुई लाखों की ठगी

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ भी लाखों की ठगी हुई है, जिसके बाद समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनके साथ ये धोखाधड़ी एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने किया है।

काजोल के इस वजह से छोड़ा था सोशल मीडिया

9 जून को काजोल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी सभी तस्वीरें हटा दी थीं। अब आखिर क्यों काजोल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और क्यों अपने सारे पोस्ट हटाए, इसकी वजह सामने आ चुकी है। 

पिता की दूसरी शादी से खुश हैं सुम्बुल तौकीर

बिग बॉस 16 में नजर आईं सुम्बुल तौकीर के पिता की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन इमली एक्ट्रेस अपने पापा की दूसरी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उन्हें इस रिलेशनशिप से नई मम्मी के साथ-साथ एक बहन भी मिलेगी।

द केरल स्टोरी के डायरेक्टर की अगली फिल्म का एलान

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी ने छप्परफाड़ कमाई की थी। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म के बाद अब सुदीप्तो सेन अपने नए प्रोजेक्ट के साथ ऐसा ही जादू बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं।

सनी देओल ने रीक्रिएट किया गदर मोमेंट

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को 22 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हाल ही में, सनी देओल ने 'गदर' का आइकॉनिक डायलॉग रिक्रिएट किया। इसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।