Manipur Violence मणिपुर के खोकेन गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। यह गांव कांगपोकपी और पश्चिम इम्फाल जिले के बीच की सीमा पर स्थित है।


  • न गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन लोगों की हत्या की।
  • हिंसा को लेकर सीबीआइ ने विशेष जांच दल का किया गठन।
  • खाकी पोशाक पहनकर उग्रवादियों ने किया हमला।

 Manipur violence। मणिपुर में मेतई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच हिंसा थम नहीं रही। दोनों समुदायों के बीच 3 मई से हिंसा जारी है। शुक्रवार को मणिपुर में एक और हिंसक घटना घटी।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मणिपुर के खोकेन गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। यह गांव कांगपोकपी और पश्चिम इम्फाल जिले के बीच की सीमा पर स्थित है। बता दें कि संदिग्ध आतंकवादी और पीड़ित विभिन्न समुदायों से ताल्लुक रखते हैं।

 

 

गांव में आकर शुरू कर दी गोलीबारी: पुलिस

पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर खाकी पोशाक पहने हुए चरमपंथी सैन्य वाहन चला रहे थे। चरमपंथियों ने शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव में आए और स्वचालित राइफलों से ग्रामीणों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बता दें कि 10 जून तक राज्य में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है। इस हिंसा में अभी तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हालांकि, अदालत ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

विशेष जांच दल का किया गया गठन

इसी बीच अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को जानकारी दी कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारी के तहत विशेष कमिटी का गठन किया है। बता दें कि विशेष कमिटी ने मणिपुर हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 मामले दर्ज किए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।