फतेहपुर में लेखपाल की शादी से एक दिन पहले आत्महत्या, परिवार का आरोपः कानूनगो की धमकी और दबाव से टूट गया सुधीर
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
अर्जुन रौतेला - Agra. NCC is not just an organization, it is the identity of Indias youth power.
आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दिनांक 25 नवंबर 2025 को एनसीसी के 78वे स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने समूह गान, समूह नृत्य,कविता व स्पीच के माध्यम से एनसीसी के प्रति उत्साह समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉरपोरल पूर्वी सिकरवार ने प्लाटून कमांडर लेफ्टिनेंट सरिता चौहान व थर्ड ऑफिसर आशा चौहान के निर्देशन में किया। कैडेट अनुप्रिया ने अपनी स्पीच के माध्यम से बताया कि कि आज का दिन हमारे लिए केवल एक दिवस ही नहीं है ,बल्कि यह उन सपनों का दिन है जो हर एनसीसी कैडेट् अपनी वर्दी के साथ पहनता है इस वर्दी के माध्यम से वह देखता है सपना एक बेहतर नागरिक बनने का, सपना एक जिम्मेदार युवा बनने का और अपने देश का सम्मान बढ़ाने का। एनसीसी में जब भी हम ड्रिल के माध्यम से कदम से कदम मिलाकर चलना सीखते हैं तब हमें एकता का एहसास होता है कि हम सभी एक हैं, आने वाले समय में हो सकता है हमारी वर्दी पलट जाए पर हमने जो एनसीसी के माध्यम से संस्कार सीखे हैं वह सदा जीवंत रहेंगे। कॉरपोरल वैष्णवी कुशवाहा के नेतृत्व में समूह गान की प्रस्तुति हुई जिसमें कई एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। जूनियर विंग की इकाई द्वारा समूह गान ओ देश मेरे तू जीता रहे की प्रस्तुति पर विद्यालय की सभी छात्राएं झूम उठी। जूनियर विंग की लेस कॉरपोरल निमिषा सिंह व नंदिका सिंह ने कविता की प्रस्तुति देकर विद्यालय के सभी लोगों को देशभक्ति से सरोवर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने इस दिवस की महत्वत्ता को बताते हुए अन्य छात्राओं को एनसीसी में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गर्ल्स बालिका वाहिनी आगरा के सूबेदार शोबाग चंद व हवलदार विनय प्रसाद उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हुए शामिल* *यह धर्म क्षेत्र है, तीर्थ क्षेत्र है, यहां अद्भुत और अलौकिक आनंद है। यहां के लोग अच्छे हैं, श्रोता अच्छे हैं, सब कुछ
शिव हरी शर्मा अब तक न्याय समाचार
Leave a Comment: