पड़ोस के बच्चों ने मोबाइल में कैद की घटना
पड़ोस के बच्चों ने मोबाइल में कैद की घटना
मेरठ एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय बीमार मां को जमीन पर पटक- पटक कर मार डाला
मेरठ एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय बीमार मां को जमीन पर पटक- पटक कर मार डाला। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाने का प्रयास किया। आनन- फानन में आस-पास के लोगों ने एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
किठौर थाना क्षेत्र के शोल्दा ओमवती (60 साल) के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बुजुर्ग महिला को पैरालिसिस था। बुधवार शाम साढ़े सात बजे महिला घर पर थी। तभी बेटा जुगून बाहर से शराब पीकर आया। इस पर मां ने कहा कि बेटा तू आए दिन शराब पीकर आता है। जो भी मजदूरी से कमाता है उसका शराब पी जाता है। यह बात बेटे को बुरी लगी। इस पर युवक अपनी मां से गाली गलौज करने लगा।
मां को जमीन पर कई बार पटका
गुस्से में आकर जुगनू पुत्र सुनील ने अपनी बीमार मां को जमीन पर कई बार पटका। वृद्धा की चीख निकली तो पड़ोसी भी पहुंचे। युवक मां के साथ मारपीट करता दिखा और मां को जमीन पर पटकता रहा। पड़ोस की महिला और अन्य लोगों ने किसी तरह बचाव किया। बुजुर्ग के मुंह से खून निकल रहा था।
पड़ोस की महिला कुसुम ने पुलिस को बताया की युवक ने अपनी मां को बेरहमी से मारा। उस समय अंधेरा हो चुका था। युवक गाली गलौज कर रहा था। बेटे ने कई बार जमीन पर पटका। आस-पास के लोगों ने बचाव किया तो उन्हें भी गाली दी।
पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
किठौर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की अभी तक तहरीर नहीं आई है। पता चला की युवक शराब पीने का आदी है। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई कर रही है। बुजुर्ग महिला के दो बेटे हैं, दूसरा बेटा दिल्ली में रहना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पड़ोस के बच्चों ने मोबाइल में कैद की घटना
काकादेव कोचिंग मंडी में स्टूडेंट्स की गुंडई एक बार फिर बीच सड़क आ गई।
मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी की ओर से MGN खालसा स्कूल जालंधर कैंट में करवाए गए श्री बाला जी सालासर के जागरण में भजन गायक
Leave a Comment: