पड़ोस के बच्चों ने मोबाइल में कैद की घटना


मेरठ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों में आपस में लाठी, डंडे चल गए। दोनों पक्षों की महिलाओं ने लोगों के सामने एक दूसरे को डंडों से पीटा, यहां तक कि दुपट्टे भी फाड़ दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4 दिन बाद सामने आया वीडियो

 

किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव में 24 मई को मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में रास्ते को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें नासिर नामक व्यक्ति ने थाने में तहरीर भी दी थी। नासिर ने तहरीर में बताया कि उसके और उसकी भाभी, पत्नी, बेटे को मारापीटा गया है। रास्ते के विवाद में ये मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो 4 दिन बाद आज सामने आया है।

महिलाओं में हो रही मारपीट
दोनों पक्षों में घर के सामने रास्ते को लेकर विवाद है। मारपीट के वीडियो मे ंदोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे को डंडे से गिरा गिराकर पीट रहे हैं। कुछ लोग बीच बचाव करने पहुंचे मगर महिलाएं फिर भी नहीं मानी। इस बीचबचाव के चक्कर में परिवार के पुरुषों में भी लड़ाई होकर हाथापाई होने लगी।

पड़ोस के बच्चों ने मोबाइल में कैद की घटना
किठौर के राधना गांव में हुई इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई तो पड़ोस के दूसरे परिवारों के बच्चों ने पूरी घटना का मोबाइल वीडियो बना लिया। आज इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में दो पक्षों की महिलाएं, पुरुष आपस में लड़ते साफ नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को डंडे से गिराकर पीट रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।