मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी की ओर से MGN खालसा स्कूल जालंधर कैंट में करवाए गए श्री बाला जी सालासर के जागरण में भजन गायक


मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी की ओर से MGN खालसा स्कूल जालंधर कैंट में करवाए गए श्री बाला जी सालासर के जागरण में भजन गायक कन्हैया मितल के भजनों पर मस्ती में झूमकर भक्तजन नाचे, इस दौरान समूचा कैंट प्रभु श्री राम के रंग में रंगा नजर आया।
कन्हैया मितल के भजनों में मस्ती में झूमकर नाचते हुए भक्तजनों ने जय श्री राम जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए सारा महौल राममंय बना दिया। कन्हैया मितल के भजनों ने भक्तजनों को देर रात तक पंडाल में बैठने को मजबूर कर दिया। प्रबंधक कमेटी की ओर से आ रहे अतिथियों को सिरोपा देकर सन्मानित किया गया। भक्तों के लिए भंडारे का भी विशेष तौर पर आयोजन किया गया। अग्रवाल परिवार की ओर से ठंडे पानी तथा कोल्ड ड्रिक की सेवा की गई।श्रद्धापूर्वक फूलों से सजाया गया श्री बाला जी सालासर के दरबार की शोभा देखने योग्य थी जोकि सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। भारी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने बाबा जी के दरबार में अपनी हाजरी लगवा कर बाबा जी  का आर्शीवाद प्राप्त किया। जागरण स्थल को रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किये गये। आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा, ओलंपियन सुरिन्द्र सिंह सोढी, कैंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, समाज सेवक मोंटू सभ्रवाल, मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी के राकेश अग्रवाल, विजय गोयल, अनिल अग्रवाल, जगमोहन वर्मा, संजय कालरा, समाज सेवक दीपक सहगल, भारत भूषण भूषी, गगन अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कमल अग्रवाल सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।