काकादेव कोचिंग मंडी में स्टूडेंट्स की गुंडई एक बार फिर बीच सड़क आ गई।


काकादेव कोचिंग मंडी में स्टूडेंट्स की गुंडई एक बार फिर बीच सड़क आ गई। थाने से मात्र चंद कदम दूर छात्रों के एक गुट ने दूसरे स्टूडेंट पर बीच सड़क हमला कर दिया। उसे दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। यहीं नहीं, उसके सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी फोड़ दी जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर छात्र को बचाया जिसके बाद वह चला गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

बातचीत के दौरान हुआ विवाद

शनिवार दोपहर काकादेव कोचिंग मंडी में कुछ छात्र एक शॉप के बाहर बैठे गपशप कर रहे थे। अचानक उनमें किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर कुछ स्टूडेंट्स ने एकत्र होकर एक छात्र को पकड़ लिया और बीच सड़क गिराकर पीटने लगे। वह जान बचाने को दौड़ा तो उनमें से एक ने उसके सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल मार दी। इससे वह छात्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। छात्रों ने उस पर ताबड़तोड़ लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया और वहां से भगा दिया। इसके बाद भी आरोपी छात्र पूरे इलाके में घूम-घूमकर धमकी देते रहे।

वीडियो हुआ वायरल

सरेआम बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई होते देख वहां राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो बाद में वायरल हो गया। इसमें छात्रों की खुलेआम गुंडई दिख रही है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले दबंग मेडिकल स्टूडेंट्स थे जिनका किसी बात को लेकर उस छात्र से विवाद हुआ था।

पहले भी हो चुकी मारपीट

थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, अगर पीडि़त आया तो जांच कर कार्रवाई होगी। बता दें कि काकादेव कोचिंग मंडी में आए दिन छात्र गुटों में मारपीट होती रहती है। इसके बाद भी पुलिस इन पर नकेल नही लगा पाती है। इस वजह से इलाकाई दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। हाल ही में वहां दो गुटों में विवाद हुआ था जिसके बाद दबंगों ने रोड पर जमकर तांडव किया था। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। उससे पहले मेडिकल स्टूडेंट्स और काकादेव कोचिंग मंडी के छात्रों में भी सरेआम मारपीट हुई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।