मारपीट के प्रकरणों में 72 घंटे में ही कार्यवाही पूर्ण की जाए:सुरेश चन्द्र रावत


मारपीट के प्रकरणों में 72 घंटे में ही कार्यवाही पूर्ण की जाए:सुरेश चन्द्र रावत

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चन्द्र रावत  डुमरियागंज सर्किल के समस्त थानों के विवेचकगणों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक  निर्देश दिए |
बीते 25-05-2022 को सायं थाना डुमरियागंज ,में डुमरियागंज सर्किल के अन्तर्गत आने वाले थाना पथरा, त्रिलोकपुर, भवानीगंज तथा डुमरियागंज के विवेचकगण द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा  सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा की गई l लंबित समस्त विवेचनाओं के 15 दिवस के अन्दर निस्तारण हेतु विवेचकगण को निर्देश दिए गए l 151 सीआरपीसी की कार्यवाही केवल आक्रामक पक्ष के विरुद्ध ही किए जाने के निर्देश दिए गए l मारपीट के प्रकरणों में 72 घंटे में ही कार्यवाही पूर्ण की जाए तथा थानों पर आने वाले फरियादियों को बैठने के लिए कुर्सियां व एक मेज ,पीने के लिए पेयजल तथा एप्लीकेशन लिखने के लिए आवश्यकता अनुसार पेपर व पेन उपलब्ध रखा जाए l थाना क्षेत्रों में जहां पर भी सड़कों पर अतिक्रमण है उनका स्पष्ट चिन्हाकन करके सड़कों को आवागमन के लिए 01 सप्ताह में खाली करा लिया जाए l सड़कों की इंजीनियरिंग के कारण यदि सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं अथवा होनी संभव है तो ऐसे स्थलों का चिन्हांकन तथा उनका समाधान प्रस्तावित करते हुए आख्या उपलब्ध कराई जाए l सघन चेकिंग करते हुए बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों व बिना फिटनेस चल रहे समस्त वाहनों का चालान किया जाए l थाना डुमरियागंज पर नियुक्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन कर पुलिस कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।