यदि छात्र की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है तो वह छात्रवृत्ति का पात्र नही होगा: जिलाधिकारी संजीव रंजन 


यदि छात्र की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है तो वह छात्रवृत्ति का पात्र नही होगा: जिलाधिकारी संजीव रंजन 
 
 राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी  संजीव रंजन की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी  पुलकित गर्ग की उपस्थिति में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के संबध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत नियमावली के अनुसार छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु वायोमैट्रिक अटेन्डेन्स 75 प्रतिशत अनिवार्य है यदि छात्र की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है तो वह छात्रवृत्ति का पात्र नही होगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा जारी समय सारणी का समयान्तर्गत क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्राधानाचार्यो को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति डाटा को फारवर्ड करते समय छात्र/छात्रा के आय प्रमाण-पत्र, क्रमांक, जाति प्रमाण-पत्र क्रमांक तथा अन्य अभिलेखो का परीक्षण कर ले। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी के द्वारा संस्था द्वारा भरे गये मास्टर डाटा, पाठ्यक्रमों का प्रकार, सीटो की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क वास्तविक छात्रों की संख्या आदि का समयान्तर्गत सत्यापन कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति से बंचित न रहे। 
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, संबधित स्कूलो के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।