Abtaktv चोरी के किस्से बहुत सुने होंगे लेकिन मिट्टी की चोरी के रोचक किस्से वायरल हो रहा
चोरी के किस्से बहुत सुने होंगे लेकिन मिट्टी की चोरी के रोचक किस्से वायरल हो रहा
ग्राम कन्दवा में अमृत सरोवर पर 93 श्रमिक में से मात्र 57 श्रमिक उपस्थित पाये गये
ग्राम कन्दवा में अमृत सरोवर पर 93 श्रमिक में से मात्र 57 श्रमिक उपस्थित पाये गये
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर नें विकास खण्ड-नौगढ़ के ग्राम सरौता एवं ग्राम कन्दवा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण बुद्धवार को किया ।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरौता के राजस्व ग्राम दुबौलिया में अमृत सरोवर खुदाई कार्य पर आज 60 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत है, जिसमें 57 श्रमिक ही उपस्थित पाये गये। सरोवर खुदाई के प्रथम चरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें स्टेप खुदाई, इन्लेट/आउटलेट, सीढी/रिर्टनिंगवाल, फेन्सिंग व वृक्षारोपण का कार्य मनरेगा व ग्राम निधि से ग्राम पंचायत द्वारा तथा पाथ वे, इण्टरलाकिंग, लाइटिंग, फलेग प्वाइंट आदि कार्य क्षेत्र पंचायत से कराया जायेगा। कार्यस्थल पर सी0आई0बी0 बोर्ड लगा था, परन्तु सूचनाए अद्यतन अंकित नही किया गया है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में बताया गया कि अमृत सरोवर हेतु नया सी0आई0बी0 बोर्ड का माडल आ गया है, जिसके अनुसार नया सी0आई0बी0 बोर्ड लगाया जायेगा। महिला मेट श्रीमती सुनीता यादव मौके पर उपस्थित मिली, परन्तु उन्हें कार्यो की सम्पूर्ण जानकारी नही थी। निर्देशित किया गया कि पुनः सम्पूर्ण दायित्वों की जानकारी करते हुए कार्य सम्पादित करें। इसी प्रकार ग्राम कन्दवा में अमृत सरोवर पर 93 श्रमिक में से मात्र 57 श्रमिक उपस्थित पाये गये। ग्राम रोजगार सेवक द्वारा बताया गया कि बरसात एवं विवाह के कारण श्रमिक आज नही आये है। सरोवर पर स्टेप खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जिसके उपरान्त कार्ययोजना के अनुसार अन्य कार्य कराया जायेगा। मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकरी, नौगढ़, ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समयान्तर्गत गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराते हुए अमृत सरोवर का निर्माण करावें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चोरी के किस्से बहुत सुने होंगे लेकिन मिट्टी की चोरी के रोचक किस्से वायरल हो रहा
नगर पंचायत बिशारतगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर मची अफरा-तफरी बिशारतगंज नगर पंचायत बिशारतगंज
UP AB TAK TV CHANNEL@सच का आईना#✍️खनन माफिया का अजब गजब का खेल
Leave a Comment: