*जो व्यक्ति मोटर अधिनियमों का पालन नहीं करते हैं उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज करायें : जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर


*जो व्यक्ति मोटर अधिनियमों का पालन नहीं करते हैं उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज करायें : जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर

 राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिदार्थनगर 

सिद्धार्थनगर | विशेष सड़क सुरक्षा माह दिनांक 19 मई 2022 से 18 जून 2022 तक के संबध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आर0टी0ओ0 विभाग, पुलिस विभाग, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अधिकारीगण आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरसाइकिलों पर 03 सवारी चलाने वालों पर विषेष सतर्कता दृष्टि रखी जाये तथा साथ ही साथ चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट वेल्ट , मोटर साइकिल चलाने वालो को हेलमेट पहनकर चलाने के लिये सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन लोगों को जागरूक कराये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी  संजीव रंजन ने निर्देश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति मोटर अधिनियमों का पालन नहीं करते हैं उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज करायें जाये जिससे लोगों में ऐसा करने की भावना प्रबल हो। यात्री वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक व्यक्तियो को बैठाकर उनका संचालन किये जाने के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया गया। नशे में वाहन चलाने के अपराध में कार्यवाही सुनिश्चित करायें। स्कूली बच्चों के यातायात के सम्बन्ध में जानकारी हेतु निबन्ध प्रतियोगिता कराये जाये व विद्यालय वाहन के पार्किंग के सम्बन्ध में कार्यवाही किये जायें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने के सम्बन्ध में कार्यवाही व निर्धारित मानक के हेलमेट का दो पहिया चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियो द्वारा उपयोग न करने  तथा चार पहिया वाहनों में सीट वेल्ट का उपयोग न करने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबध में वाल पेन्टिंग कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नगर पालिका/नगर पंचायतों तथा हाइवे में सड़को पर अतिक्रमण हटवाने हटवाने तथा अवैध टैक्सी स्टैण्ड हटवाने का निर्देश दिया। 
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अतिरिक्त उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रदीप कुमार, बांसी प्रमोद कुमार, इटवा अभिषेक पाठक, शोहरगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्राधिकारी, ए.आर.टी.ओ. आशुतोष शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।