सीएम योगी आदित्यनाथ की विधायकों को सख्त हिदायत- अब तक टीवी/यूसुफ इदरीसी# ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से दूर रहें
ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से दूर रहें
कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हैरिश बिन अफजल ने किया।
गोष्टी में उपस्थित अध्यक्ष ने कहा स्व० राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के शिल्पकार, कुशल व दूरदर्शी प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का शानदार सपना (कम्प्यूटर जनक्रांति एवं पंचायतीराज की स्थापना) दिखाया ही नही बल्कि उसे अपने सामने ही पूरा भी किया। श्री खत्री ने कहा, राजीव गांधी जी आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले असाधारण इंसान थे, जो भारत को अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त करके विकसित देशों की श्रेणी में जल्द से जल्द लाना चाहते थे।
जिला महासचिव डॉ प्रतीक मिश्रा ने कहा आतंकवाद और फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे नेता राजीव गांधी जी के हर फैसले में भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्राथमिकता के तौर पर शामिल था।
डॉ पंकज गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं के उत्थान के लिए 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देना, इसके अलावा नवोदय विद्यालय की देश भर मे स्थापना कर मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाना, छात्र युवा विकास की बहुत ही क्रन्तिकारी पहल थी।
जिला महाचिव ने कहा, भारतीय संस्कृति, देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती से स्थापित करने के लिए भारत रत्न श्री राजीव गांधी ने बहुत बड़े साहसिक व ऐतिहासिक कदमों को उठाया, जिसके लिए वह हमेशा याद किये जायेंगे।
इस दौरान डॉक्टर प्रतिक मिश्रा पंकज गुप्ता जमील अहमद, डीएन वर्मा, अशोक राय, रीता मौर्या, रामनरेश मौर्या, प्रेम कुमार पाण्डेय, डॉ विनोद गुप्ता विजय पांडे, राम बहादुर सिंह, राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार मौर्य, उमर मुस्तफा खान, रजनीश शर्मा व राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से दूर रहें
अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण, संगीन अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के
प्रयागराज : पुलिस की गिरफ्त मे आया मतांतरण के बाद किशोरी से निकाह करने वाला युवक
Leave a Comment: