बिलारी में एआईएमआईएम पार्टी का विस्तारण,
बिलारी में एआईएमआईएम पार्टी का विस्तारण,
प्रयागराज : पुलिस की गिरफ्त मे आया मतांतरण के बाद किशोरी से निकाह करने वाला युवक
जनपद प्रयागराज
प्रयागराज : पुलिस की गिरफ्त मे आया मतांतरण के बाद किशोरी से निकाह करने वाला युवक
प्रयागराज में मतांतरण का मामला सामने आया है। मतांतरण कराकर किशोरी से निकाह करने वाले एक युवक को शहर में कीडगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे पुराने यमुना पुल के पास से पकड़ा। पीड़िता के सामने उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। प्रयागराज शहर में कीडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शुक्रवार की शाम करीब छह बजे थाने पहुंची। उसने इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी ननिहाल मऊ जनपद में है। वर्ष 2012 में उसका अपने ननिहाल अक्सर आना-जाना होता था। उस समय उसकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। ननिहाल आते-जाते उसकी मुलाकात मो. शाहिद निवासी जमालपुर आदर्श नगर थाना मोहम्मदाबाद, मऊ से हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि शाहिद ने एक वर्ष बाद ही मतांतरण कराकर उससे निकाह कर लिया। वह बालिग हुई तो उसने शाहिद के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसे अपनी भूल का अहसास हुआ। इसके बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ रहा है। तरह-तरह की धमकी दे रहा है। आज भी उसे अपने साथ ले जाने के लिए यहां आने की बात कही है। युवती की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मो. शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, मतांतरण कराने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आराेपित को पुराने यमुना पुल के निकट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। त्रिपौलिया मोहल्ले में रहने वाली निशा मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति शशिधर मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उस पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने जार्जटाउन निवासी निशा के अधिवक्ता पिता अमरनाथ त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार रात निशा मकान के एक कमरे में थी। शशिधर बाजार से सामान लेकर घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख परेशान हो गया। चीख-पुकार सुन परिवार के अन्य सदस्य आ गए। फिर निशा को फंदे से नीचे उतार दिया, लेकिन इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में पिता अमरनाथ भी आ गए। उन्होंने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शशिधर पर कार्रवाई की गई है।
विपुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बिलारी में एआईएमआईएम पार्टी का विस्तारण,
मुस्लिम समाज के लड़कों ने 14वर्ष की नाबालिक लड़की हवस बनी
सैदपुर में सख्ती के साथ अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण हटवाया गया
Leave a Comment: