अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण, संगीन अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के


जनपद मीरजापुर

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक  द्वारा लालगंज क्षेत्रांतर्गत थानो का अर्दली रूम कर अपराध एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया —
मिर्जापुर शनिवार  को पुलिस उप महा निरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा लालगंज क्षेत्रांतर्गत थाना लालगंज, थाना हलिया व थाना जिगना का अर्दली रूम कर अपराध एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गई । अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण, संगीन अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व उनके निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गयी । लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, चरित्र सत्यापन,  सम्मन, वारंट, टॉप टेन अपराधी पर कार्यवाही, एचएस पर कार्यवाही व अन्य दायित्वों की व्यापक समीक्षा कर निर्देश दिए गए । बीट प्रभारियों को अपने बीट की संपूर्ण जानकारी व अपराध एवं अपराधियों के बारे में अद्यतन जानकारी व गांव मुहल्लों में निरंतर भ्रमण कर पुराने एवं भूमि विवादो के प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया गया । गोष्ठी के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा थाना/चौकी प्रभारी को साफ सफाई पर विशेष सतर्कता बरतने व मिशन शक्ति अभियान तथा महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने एवं सुदृढ़ कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति आवश्यक निर्देश दिया गया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लालगंज, थानाध्यक्ष हलिया व थानाध्यक्ष जिगना सहित विवेचकगण उपस्थित रहे ।


विपुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।