ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से दूर रहें


सीएम योगी आदित्यनाथ की विधायकों को सख्त हिदायत-
अब तक टीवी/यूसुफ इदरीसी
 ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से दूर रहें
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को आगे नहीं बढ़ाती है। उन्होंने कहा कुछ जनप्रतिनिधि न सिर्फ मंत्रियों से बल्कि विकास कार्यों से भी तटस्थता बना लेते हैं और जब चुनाव आता है तो उनके सामने संकट खड़ा हो जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के सदस्यों को ठेके-पट्टे और ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शालीनता और धैर्य उसे आगे बढ़ाते हैं। वहीं उसका उतावलापन, उद्दंडता, ठेके-पट्टे व ट्रांसफर-पोस्टिंग से अनुराग और हर एक मामले में हस्तक्षेप करने की आदत उसे नीचे लुढ़का देती है, चाहे संसद हो या विधान सभा। अच्छी छवि जीवन पर्यन्त आपका साथ देगी लेकिन यदि उस पर थोड़ी भी चोट लगी तो यह अभिशाप बन जाएगी।
अठारहवीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को आगे नहीं बढ़ाती है। एक विधायक का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि वह हर मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करते थे लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए।
कुछ जनप्रतिनिधि न सिर्फ मंत्रियों से बल्कि विकास कार्यों से भी तटस्थता बना लेते हैं और जब चुनाव आता है तो उनके सामने संकट खड़ा हो जाता है। जनप्रतिनिधि यदि विकास योजनाओं से जुड़़कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे तो इसका श्रेय पाएंगे। सदस्यों को जातिवादी मानसिकता से ऊपर उठकर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए काम करने का भी उन्होंने मंत्र दिया। यह कहते हुए कि यदि प्रदेश में जातिवादी राजनीति होती तो वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौवीं बार और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना आठवीं बार चुनाव कैसे जीते।
योगी ने कहा कि आज राजनेता असम्मान और अविश्वास के प्रतीक बन गए हैैं। सदन में हमारा आचरण और सक्रियता हमें विश्वास का प्रतीक बनाएगी। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने विधायकों से अत्यंत आग्रही होने की अपील की। इसी कड़ी में गोरखपुर के सांसद और फिर मुख्यमंत्री रहते हुए जापानी इन्सेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिए किये गए प्रयासों का जिक्र किया।
अब तक टीवी/यूसुफ इदरीसी
ताकत का बेजा इस्तेमाल न करें
 सदन की समितियांः योगी ने कहा कि विधान सभा की समितियों की भूमिका सलाहकार के तौर पर होती है। कई समितियां अधिकारियों को बुलाकर सीधे आदेश पारित कर देती हैं। समिति के सदस्य कोई भी ऐसा काम न करें जिससे संकट खड़ा हो। सदन की समितियां मिनी विधान सभा होती हैं लेकिन उन्हें अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने विधान परिषद और विधान सभा की समितियों की बैठकें भी मंगलवार और बुधवार को आयोजित करने का सुझाव दिया।
अब तक टीवी/यूसुफ इदरीसी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।