हम हम हैं तो क्या हम हैं।।
तुम तुम हो तो क्या तुम हो।
हम हम हैं तो क्या हम हैं।।
तुम तुम हो तो क्या तुम हो।
परवेज़ अख़्तर✍️
एक लेख पत्रकार भाइयों के लिए????
मैंने डाक्टरों को संगठित होते देखा है।
मैंने वकीलों को संगठित होते देखा है।
मैंने सफाई कर्मियों को भी संगठित होते देखा है।
इनके किसी भी एक कर्मचारी या अधिकारी पर आंच आ जाए तो ये पूरे सिस्टम को हिला कर रख देते हैं,,
फिर क्यों ना "पीड़ित" सीनियर हो या जूनियर
डॉक्टर , वकील, सफ़ाई कर्मी, लोकतंत्र का हिस्सा हैं,,
पर पत्रकार और पत्रकारिता तो लोक तंत्र का "स्तम्भ" हैं,
इन पर लोकतंत्र टिका है,,
और बेहद अफ़सोस की बात है जिस पर लोकतंत्र टिका है, जिसका अपना वकार, अपना वजूद, व अपनी एक बड़ी हैसियत है!
वही स्तम्भ अपनी हैसियत नहीं समझ पा रहा है!
पत्रकारिता ने अपना सफर तय करते हुए कई रंग बदले जोखिम उठाते हुए सच्ची बात से रूबरू करवाते हुए काफ़ी नाम कमाया तो साथ ही साथ बदनामी का भी तमगा ओढ़ा!
इसी के साथ देखते ही देखते पत्रकारिता ने बिजनेस का भी रूप ले लिया, और जहां बिजनेस होता है वहां कंपटीशन होता है, और जहां कंपटीशन होता है वहां टांग खिंचाई शुरू हो जाती है, किसी की हंसी उड़ाना किसी को नीचा दिखाना, और किसी को कमतर समझना शुरू हो जाता है!
ऐसे में छोटों और बड़ों दोनों के ही आगे (अना) (प्रतिष्ठा) आड़े आने लगती है, बड़े व सीनियर्स छोटे व जूनियर्स को कमतर समझते हैं,
तो वहीं छोटे व जूनियर्स बड़े व सीनियर्स की इज्ज़त करना बंद कर देते हैं।
ऐसा ही एक गलत फहमी का मामला लखनऊ के तमाम सम्मानित पत्रकारों के समक्ष पेश आया, जिससे पत्रकारिता जगत में एक भूचाल सा आ गया,,!
लिखने व पढ़ने में कुछ अलफाजों के मिस्टेक से
एक अजीब उठा पठक हो गई,
बात ज़रा सी थी,,, गलती भी ज़रा सी थी,,, पर कुबूल करने में अना आड़े आ गई,,
और बात बढ़ने पर प्रतिष्ठा आड़े आ गई।
दोनों ही पक्षों की तरफ़ से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मुक़दमे भी दर्ज़ हो गए,
नतीज़ा ये रहा कि लोगों को हंसने का मौक़ा मिला गया,,
क्योंकि दोनों ही पक्ष पत्रकार हैं,
और एक खास बात दोनों ही भूल गए कि
(बे ऐब सिर्फ़ ऊपर वाला है) बाकि जिस भी इन्सान में तलाशेंगे उनमें ऐब निकलेगा,, और ऐब नज़र आयेगा।
फिर वो कितना ही बड़ा या सीनियर क्यों ना हो या फिर कितना ही छोटा या जूनियर क्यों ना हो।
मैंने अभी बलिया व बरेली तथा कानपुर में हुए पत्रकार भाइयों के उत्पीड़न पर आर्टिकल लिखा था,,
जिसमें लिखा था कि एबीपी न्यूज़,आज तक,एन.डी.टीवी, ज़ी न्यूज़, जैसे तमाम चैनल्स तथा हिंदुस्तान अमर उजाला, एन.बी.टी न्यूज़ पेपर जैसे तमाम पेपर्स के टॉप फ्लोर पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ छोटे चैनल्स, व पेपर्स तथा पोर्टल, व यू ट्यूब जैसे आखरी पायदान पर भी पत्रकारिता करने वाला "पत्रकार" है।
ग्राउन्ड लेवल पर सर्दी गर्मी झेलता हुआ व रिस्क लेकर पत्रकारिता करने वाला व लोकभवन विधान सभा राज्य सभा और ए.सी में बैठ कर पत्रकारिता करने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकार भी पत्रकार हैं!
ये सब मिलकर अपने आप में एक ताकत हैं,
लेकिन तब,,,,,,
जब हम संगठित होकर एक दूसरे के जज़्बात की कद्र करते हुए एक दूसरे का हौसला बढ़ाएंगे और प्यार बांटेंगे और प्यार पायेंगे।
इसी लिए कह रहा हूं,,,
कि
हम हम हैं तो क्या हम हैं।।
तुम तुम हो तो क्या तुम हो।
कितना ही अच्छा हो मुझ नाचीज़ की इतनी सी बात मान कर मेरे प्यारे वो संबंधित पत्रकार भाई जिनसे ये विवाद हुआ है किसी एक जगह बैठ कर प्यार से गिले शिकवे दूर करके पत्रकारिता जगत में माहौल को खुशग्वार बना दें।
और उन वरिष्ठ लोगों से निवेदन करूंगा जो इस प्रकरण से वाकिफ हैं कि वे आगे आकर इस मसले को हल कराएं????????????
मेरे किसी भाई को मेरी कोई बात बुरी लगी हो तो मैं माफ़ी चाहूंगा ????
परवेज़ अख़्तर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ज्ञानवापी मस्जिद पर ताजा विवाद क्या है?#क्या ज्ञानवापी परिसर का सर्वे गैर-कानूनी है?#सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दे चुके हैं BJP नेता,,?बीजेपी ने संसद में कानून
। जैसे अयोध्या का केस राम लला विराजमान के नाम से लड़ा गया। वैसे ही मथुरा में कृष्ण विराजमान और काशी में शिव विराजमान हैं। जब राम को उनका अधिकार मिला तो शिव को क्यों नहीं मिलेगा? क्या जिसे संविधान में ज्यूडिशियल पर्सन कहा गया है उन दोनों के बीच भेदभाव संविधान का उल्लंघन नहीं?
Leave a Comment: