बांदा जनपद में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन जिसमें क्षेत्र के फरियादियों के द्वारा पहुंचकर सुनाई गई अपनी-अपनी समस्याएं
बांदा जनपद में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन जिसमें क्षेत्र के फरियादियों के द्वारा पहुंचकर सुनाई गई अपनी-अपनी समस्याएं
डीएम व एसपी ने देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जिला ब्यूरो आवैश अंसारी
डीएम व एसपी ने देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
गोंण्डा शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए कोतवाली करनैलगंज व कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया तथा फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया।कोतवाली करनैलगंज में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हें समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली नगर गोंडा में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया शेष शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं ।जिलाधिकारी ने उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी आदि का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लें कि उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने वहां पर भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने पूर्व में समाधान दिवस में प्राप्त लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बांदा जनपद में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन जिसमें क्षेत्र के फरियादियों के द्वारा पहुंचकर सुनाई गई अपनी-अपनी समस्याएं
आखिर किसके इशारे पर यमुना नदी का सीना छलनी कर रहा खनन माफियाओं का गिद्ध गैंग
नशेबाज रसूखखोर ने 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा ।
Leave a Comment: