ab tak tv#अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
नगर निगम गठन काल से ही सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित विवेक-विहार मुहल्ला में नगर निगम प्रशासन एवं माले नेताओं के बीच छीड़ी संघर्ष पर शुक्रवार को मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव शुरू होते ही विराम लग गया.
सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित विवेक-विहार मुहल्ला में सफाई एवं कूड़ा उठाव हुआ शुरू, आंदोलन स्थगित- सुरेंद्र
वरीय अधिकारियों के पहल पर सुपरवाइजर, माले टीम एवं मुहल्लावासियों की देखरेख में शुरू हुआ सफाई एवं कूड़ा उठाव
समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 06 मई 2022
नगर निगम गठन काल से ही सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित विवेक-विहार मुहल्ला में नगर निगम प्रशासन एवं माले नेताओं के बीच छीड़ी संघर्ष पर शुक्रवार को मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव शुरू होते ही विराम लग गया.
विदित हो कि नगर निगम बनने के बाद आज तक मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी आते ही नहीं थे. इससे आक्रोशित मुहल्लावासियों ने भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत की थी. बाबजूद कारबाई नहीं होते देख माले नेताओं ने 7 मई को नगर निगम कार्यालय घेराव की घोषणा कर रखा था. इस आंदोलन के मद्देनजर नगर निगम के वरीय अधिकारियों के पहल पर सुपरवाइजर आकाश कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार ने अन्य सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी के साथ मुहल्ला में पहुंचकर कार्य शुरु कराकर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया. इस संबंध में माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुपरवाइजर आकाश कुमार मुहल्लावासी प्रवीण कुमार, अरूण कुमार, उमेश कुमार, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, विश्वनाथ रामराम, सेवानिवृत्त फौजी रामबली सिंह के साथ समझौता वार्ता के बाद सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित सभी मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव की गारंटी करने के बाद आंदोलन तत्काल स्थगित करने की घोषणा की गई.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
ब्रेकिंग न्यूज बस्ती रुधौली में अवैध रूप से चल रहा है इंडियन आयल का पेट्रोल पंप
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पार्क व ओपन जिम का किया निरीक्षण
Leave a Comment: