अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण का कराया गया ध्वस्तीकरण

                  जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * सोनम कुमार* के निर्देशन में पुलिस व प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने के साथ ही उन्हें कब्जामुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया गया है । आज दिनांक 05.05.2022 को अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी मेहदावल * अजय कुमार त्रिपाठी,* क्षेत्राधिकारी मेहदावल * अम्बरीश भदौरिया* व प्रभारी निरीक्षक बखिरा अनिल कुमार की उपस्थिति में राजस्व टीम व पुलिस द्वारा थाना बखिरा अंतर्गत मो0 ताबिश खान (पूर्व विधायक) पुत्र साकिर अली निवासी खजुरी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा राजेडीहा में बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन कब्जा करके राइस मिल बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था । उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मेहदावल की उपस्थिति में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तिकरण कराया गया । इस मौके पर राजस्व विभाग के साथ भारी पुलिस उपस्थित रहा । संवाददाता विकास कुमार अग्रहरअग्रहरी संत कबीर नगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।