जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए
जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए
जौनपुर यातायात पुलिस द्वारा 2351 वाहनों का चालान व 12 वाहन सीज
जौनपुर यातायात पुलिस द्वारा 2351 वाहनों का चालान व 12 वाहन सीज*
जौनपुर
आज दिनांक 12.11.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अपील की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगे वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में-2351 वाहनों का चालान व 12 वाहन सीज किया गया ,साथ ही काली फिल्म लगे 05 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए
जौनपुरl जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवोदित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक
Leave a Comment: