पूर्वाचल के गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ व आजमगढ़ सहित विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 9,10,11,12 के 5480 छात्र, छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए उनके सम्बन्धित विद्यालयों से लाने


गोरखपुर थाना गीडा बी०आई०टी० सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 का आयोजन बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में हुआ। जिसमें पूर्वाचल के गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ व आजमगढ़ सहित विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 9,10,11,12 के 5480 छात्र, छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए उनके सम्बन्धित विद्यालयों से लाने एवं ले जाने के लिये बसें संस्थान की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी। संस्थान द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को भोजन एवं आकर्षक उपहार भी प्रदान किये गये साथ ही साथ मंच से भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी, नृत्य, गायन, ड्रामा, मेमेक्री कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। परीक्षा समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने अपने स्कूल के प्रतिनिधियों के साथ बी०आई०टी० संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, कार्यशाला, छात्रावास, कालेज ग्राउण्ड व पुस्तकालय का गहन अवलोकन किया। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्वांचल के छात्र छात्राओं की छिपी प्रतिभा को उभारने एवं प्रतिस्पर्धा जागृत करने के लिये किया गया। क्योंकि भविष्य में शिक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इन प्रतियोगिता के माध्यम से इन छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए एक उचित मंच प्रदान किया जा सके यह बी०आई०टी० का प्रयास है जो विगत दस वर्षों से किया जा रहा है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता शेर बहादुर वर्मा एस० के०डी०आइ०सी० महराजगंज, द्वितीय पुरस्कार विजेता लकी प्रजापति बी०डी०एम०एल०आई०सी० गोरखपुर तृतीय पुरस्कार विजेता शिप्रा सिंह आर०पी०एम० अकैडमी गोरखपुर, सांत्वना पुरस्कार अन्नया मोदनवाल, अभिषेक त्रिपाठी, आयुष राज, पवन कुमार मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रतीक सिंह, अनिमेश श्रीवास्तव, आकाश कुमार, अमन सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अंकित यादव, रितेश, तान्या सिंह, सर्वांगी चौरसिया, अर्पित कुमार, अंशिका मौर्य, ज्योत्सना सिंह, यथार्थ सिंह, आर्यन, मनु यादव, उत्सव पांडे, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश यादव, तनु शुक्ला, प्रिया सिंह, देवांश शुक्ला, अंकित कुमार, धर्मवीर, हर्षित यादव, ने प्राप्त किया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में कालेज के निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रुप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक मैनेजेमेंट अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, मो० एहराज सिद्धीकी, नेहा श्रीवास्तव, अकिंत पाण्डेय, मुदिता श्रीवास्तव, संदिप निगम, वसीम अख्तर, फैजान महमूद, दुर्गेश श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव सहित सभी सहयोगियो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासन सहित कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

 

(पत्रकार संतराज यादव)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।