दीपक बाजपेयी को मिली दोहरी जिम्मेदारी गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय मानवाधिकार संरक्षण व श्रमिक हितों को मिलेगी नई मजबूती लखनऊ। उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बाजपेयी को उनकी निरंतर सामाजिक सक्रियता, श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनस


दीपक बाजपेयी को मिली दोहरी जिम्मेदारी
गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय

मानवाधिकार संरक्षण व श्रमिक हितों को मिलेगी नई मजबूती

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बाजपेयी को उनकी निरंतर सामाजिक सक्रियता, श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनसेवा कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ (भारत) में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष (State President) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ (भारत) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.सी. शर्मा ‘निरंकारी जी’ के निर्देशानुसार, माननीय श्री जे.एन. विश्वकर्मा जी (पूर्व IAS) राष्ट्रीय महानिदेशक प्रशासन एवं माननीय श्री के.के. शर्मा जी (पूर्व जिला न्यायाधीश) राष्ट्रीय मुख्य निदेशक विधि के संरक्षण में की गई। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार शर्मा जी द्वारा जारी किया गया।
श्री दीपक बाजपेयी लंबे समय से आउटसोर्सिंग, संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों, समान वेतन, रोजगार सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़, शोषण व उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को निःशुल्क सहायता को नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण, भय, उत्पीड़न एवं मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर सतत निगरानी रखते हुए शासन-प्रशासन के सहयोग से पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने श्री बाजपेयी को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व आमजन के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दीपक बाजपेयी
वर्तमान पद
प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ
प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश – राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ (भारत)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।