ब्लेस्ड चिल्ड्रन होम में प्रतिभा और सेवा का संगम ,मेधावी छात्रों और समाजसेवियों को मिला सम्मान
राजकुमार वर्मा
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
कटोघन टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की महापंचायत, 7 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा तहसील में स्थित कटोघन टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत गुट) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद 7 सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) उपजिलाधिकारी (SDM) अभिनीत कुमार और खागा क्षेत्राधिकारी (CO) दुर्गेश दीप के माध्यम से सौंपा गया।यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस महापंचायत में किसानों ने जोरदार तरीके से अपनी मांगें उठाईं। मुख्य मांगों में स्थानीय किसानों के लिए टोल प्लाजा से गुजरने पर टोल टैक्स पूरी तरह माफ करने की मांग प्रमुख थी। अन्य मांगें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे फसल बीमा, खाद-बीज उपलब्धता, बिजली बिल माफी आदि से संबंधित बताई जा रही हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजकुमार वर्मा
राजकुमार वर्मा
हंसराज वर्मा
Leave a Comment: