बहन को पढ़ाई से रोकने वाले भाई को कोतवाल ने दी नसीहत


'मिशन शक्ति अभियान' को कोतवाली शाहाबाद में मिल रही रफ्तार

दुनिया आगे बढ़ती जाए, रहे क्यों पीछे नारी रे

बहन को पढ़ाई से रोकने वाले भाई को कोतवाल ने दी नसीहत

शाहाबाद (हरदोई)

रिपोर्ट अमित त्रिपाठी पत्रकार 

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान को शाहाबाद में रफ्तार मिल रही है। एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह  व शाहाबाद सीओ  हेमंत उपाध्याय निरंतर मिशन शक्ति के आयोजनों को आयोजित कर नारी शक्ति को जागृत कर रहे हैं। 
बुधवार को ऐसा ही नजारा कोतवाली परिसर में नजर आया, जब कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बहन को पढ़ाई से रोकने वाले भाई को नसीहत दी।कोतवाली शाहाबाद के हल्का नंबर 3 के गांव  तडेल निवासिनी  कक्षा नौ की छात्रा प्रीति को उसका भाई शेर सिंह पढ़ाई करने से मना कर रहा था । कह रहा था कि तुम अब बड़ी हो गई हो , शादी ब्याह करना है। हम पढ़ाई नहीं करा पाएंगे। भाई शेर सिंह की यह बात  बहन प्रीति को नागवार गुजरी और प्रीति  कोतवाल दिलेश  सिंह के समक्ष पेश हो गई। यह बात सुन दिलेश कुमार सिंह ने भाई शेर सिंह  को बहुत हड़काया  और कहा कि  यही छात्रा तुम्हारे परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं।  इसको पढ़ाओ , लिखाओ और पुलिस में भर्ती कराओ। इस पर दोनों भाई-बहन राजी हो गए और भाई शेर सिंह की समझ में आ गया। कोतवाली में बैठे लोगों ने इस कार्यशैली की कोतवाल दिलेश की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।