राहुल व्यक्ति, समूह हैं या वर्ग? BJP को कांग्रेस का जवाब, कहा- अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए ज्यादा FIR


राहुल व्यक्ति, समूह हैं या वर्ग? BJP को कांग्रेस का जवाब, कहा- अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए ज्यादा FIR

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केस दर्ज हुआ है। कर्नाटक पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मालवीय के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित मालवीय के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय मुश्किलों में घिर गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर किए गए एक ट्वीट के मामले में उनके खिलाफ बेंगलुरु के एक थाने में केस दर्ज हुआ है। अमित मालवीय के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। बीजेपी ने इसकी आलोचना की है।

बेंगलुरु साउथ से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। तेजस्वी ने ये भी कहा कि मामले को वह कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने आगे कहा,

 

 

वही, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से इसको लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमित मालवीय खिलाफ और भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। खेड़ा ने आगे कहा कि भाजपा आईटी सेल सच्चाई, तथ्यों, लोगों की छवियों और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए अगर कोई जिम्मेदार है।

क्या बोले प्रियांक खरगे?

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा को जब भी कानूनी दौर से गुजरना पड़ता है तो वे रोना शुरू करते हैं। बीजेपी नेताओं को देश के कानून का पालन करने में दिक्कत है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ही ये फैसला किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।