कौशाम्बी जिले के अझुवा कस्बे के दंपत्ति फतेहपुर जिले के प्रेम नगर से अपाचे बाइक से वापस लौटते वक्त प्रेम नगर के पास लोडर गाड़ी से भिड़ गए हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गयी और महिला गंभीर घायल है घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी परिवार में कोहराम मच गया है
घटनाक्रम के मुताबिक संजय मौर्य उम्र तकरीबन 25 वर्ष पुत्र स्व.सत्यनारायण मौर्य निवासी वार्ड न 8 गांधी नगर अझूवा अपाचे मोटरसाइकिल से पत्नी ममता के साथ ससुराल बड़ी बगहा थाना हथगाम गए थे मंगलवार को दंपत्ति हथगांव से से वापस घर अझुवा आ रहे थे जैसे ही बाइक सवार दंपत्ति प्रेमनगर के पास पहुँचे लोडर गाड़ी से आमने सामने वह टकरा गए जिसमे संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं साथ रही संजय की पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर रहे लोगों ने परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए हथगांव अस्पताल भिजवाया है जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है दंपत्ति की शादी अभी 2 माह पहले ही हुई है, आज मंगलवार सुबह ही ससुराल गए थे वापस आते समय में यह हादसा हुआ है।परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: